UP Rojgar Mela 2026: बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी! 10वीं, 12वीं, ITI और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

UP रोजगार मेला 2026

दोस्तों, उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार एक बार फिर रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से UP रोजगार मेला 2026 का आयोजन करने जा रही है। इस रोजगार मेले के माध्यम से प्रदेश के कई जिलों में निजी कंपनियां योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और अन्य उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवा इस रोजगार मेले में भाग लेकर नौकरी पाने का मौका हासिल कर सकते हैं।
दोस्तों, उत्तर प्रदेश सरकार समय-समय पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेले का आयोजन करती है। इसी क्रम में सेवायोजन विभाग ने रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से UP रोजगार मेला 2026 की तैयारी शुरू कर दी है। इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की निजी कंपनियां शामिल होंगी और उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से इंटरव्यू और योग्यता के आधार पर किया जाएगा। ऐसे युवा जो अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं या बेहतर नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर साबित होगा।

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

UP रोजगार मेला 2026 में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। यदि आपने 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीटेक, इंजीनियरिंग, एमबीए या अन्य किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पढ़ाई पूरी की है, तो आप इस रोजगार मेले में भाग लेने के पात्र हैं। इसके अलावा अग्निवीर योजना के तहत सेवा दे चुके युवा भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।

दोस्तों, इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा संबंधित कंपनियों और पद के अनुसार अलग-अलग तय की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती की जानकारी अवश्य देखनी चाहिए।


आवेदन पूरी तरह निशुल्क

दोस्तों, इस रोजगार मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थी सभी बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को भी एक भी पैसा खर्च किए बिना रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

आवेदन करने की प्रक्रिया

UP रोजगार मेला 2026 में भाग लेने के लिए सबसे पहले सेवायोजन पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन किया है, तो अपना पासवर्ड डालकर लॉगिन करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इसमें आवेदन फॉर्म में उम्मीदवारों को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव (यदि हो) और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी। इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन जमा करना होगा। आवेदन सफल होने के बाद उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।

किन जिलों में आयोजित होगा रोजगार मेला?

दोस्तों, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जून और जुलाई 2026 के दौरान रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें भदोही, मुजफ्फरनगर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, जौनपुर, अयोध्या, झांसी, एटा, फिरोजाबाद, उन्नाव, देवरिया, रामपुर, कानपुर नगर और बुलंदशहर सहित कई जिले शामिल हैं

विशेष बात यह है कि आगरा में महिलाओं के लिए पिंक रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जहां महिला उम्मीदवारों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं लखनऊ, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर और भदोही जैसे जिलों में भी अलग-अलग तिथियों पर बड़ी संख्या में निजी कंपनियां भर्ती प्रक्रिया आयोजित करेंगी।

रोजगार मेले में कौन-कौन से दस्तावेज साथ लेकर जाएं?

दोस्तों, इस रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाना चाहिए। इसमें 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, अपडेटेड बायोडाटा (रिज्यूमे), पहचान पत्र तथा सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी शामिल होनी चाहिए। दस्तावेज पूरे होने पर इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सकती है।


युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

दोस्तों, अगर आप लोगों ने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है या आपकी पढ़ाई चल रही है और आप एक बेहतरीन नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह रोजगार मेला आपके लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। यदि आप अभी पढ़ाई कर रहे हैं और अपने भविष्य को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो भी यह रोजगार मेला आपके लिए बहुत अच्छा अवसर है। इसलिए समय रहते जल्द से जल्द आवेदन करें। अंतिम तिथि का इंतजार न करें, आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और रोजगार मेले में भाग लेकर अपने करियर की नई शुरुआत करें।

टिप्पणियाँ