UPSSSC Lower PCS Vacancy 2026: 2587 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, सिर्फ ₹25 फीस में करें आवेदन

दोस्तों, अगर आपका भी सपना उत्तर प्रदेश में एक सरकारी नौकरी पाने का है, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने संयुक्त अधीनस्थ सेवा परीक्षा (Lower PCS) 2026 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2587 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

• ऑनलाइन आवेदन शुरू : 29 मई 2026

• आवेदन की अंतिम तिथि : 25 जून 2026

• शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 25 जून 2026

• आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि : 2 जुलाई 2026

• परीक्षा तिथि : बाद में घोषित की जाएगी।

• एडमिट कार्ड : परीक्षा से पहले जारी होगा।

आवेदन शुल्क

दोस्तों, इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए केवल ₹25 शुल्क निर्धारित किया गया है।

• सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : ₹25

• एससी / एसटी : ₹25

• दिव्यांग अभ्यर्थी : ₹25

दोस्तों, इस भर्ती में शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS, मोबाइल वॉलेट आदि के माध्यम से किया जा सकता है।

आयु सीमा (1 जुलाई 2026 के अनुसार)

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष कुछ पदों के लिए निर्धारित की गई है।

• सामान्य न्यूनतम आयु : 21 वर्ष

• अधिकतम आयु : 40 वर्ष

इस भर्ती में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

कुल पदों का विवरण

दोस्तों, इस भर्ती के तहत कुल 2587 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। प्रमुख पद निम्नलिखित हैं—

• मंडी सुपरवाइजर – 46 पद

• अमीन / ऑक्शनियर – 323 पद

• सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) – 134 पद

• क्लर्क कम टाइपिस्ट / कैशियर कम क्लर्क – 229 पद

• सहायक चकबंदी अधिकारी – 168 पद

• ऑडिटर – 419 पद

• सेंटर इंचार्ज – 92 पद

• एग्जीक्यूटिव ऑफिसर – 238 पद

• सहायक ट्रेजरी अकाउंटेंट – 548 पद

• जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी – 85 पद

• विशेष चयन के तहत सहायक प्रबंधक – 03 पद

शैक्षणिक योग्यता

UPSSSC Lower PCS भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor Degree) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 स्कोर कार्ड होना भी आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया

दोस्तों, इस भर्ती में चयन प्रक्रिया निम्न चरणों के आधार पर की जाएगी—

• PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

• लिखित परीक्षा

• स्किल टेस्ट (यदि लागू हो)

• दस्तावेज सत्यापन

• मेडिकल परीक्षा

आवेदन कैसे करें

• दोस्तों, सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Lower PCS Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।


• मांगी गई सभी जानकारी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

• आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

• फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

निष्कर्ष

दोस्तों, अगर आपने ग्रेजुएशन पास कर रखा है, तो यह वैकेंसी आपके लिए सबसे शानदार है। इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य नियमों की पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही आवेदन करें।

FAQ

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू हुए हैं?

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन 29 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं।

इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उम्मीदवार 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?

दोस्तों, इस भर्ती में न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 21 वर्ष (पद अनुसार) तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री और UPSSSC PET 2025 स्कोर कार्ड होना चाहिए।

टिप्पणियाँ