BOB Recruitment 2026: बिना देरी करें आवेदन, बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्ती

दोस्तों, अगर आपका भी सपना बैंक ऑफ बड़ौदा में सरकारी नौकरी करने का है, तो आपके लिए BOB Recruitment 2026 एक शानदार मौका लेकर आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह शानदार अवसर है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 06 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने में देर न करें, समय रहते जल्द से जल्द आवेदन करें। नीचे आवेदन से जुड़ी स्टेप बाय स्टेप सारी जानकारी दी गई है।
16 जून से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

दोस्तों, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा भर्ती अधिसूचना के अनुसार मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं।

आयु सीमा

भाइयों, इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 25 वर्ष, 28 वर्ष और 32 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा क्रमशः 30 वर्ष, 35 वर्ष और 42 वर्ष तक तय की गई है।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

• एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट

• ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट

• दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट

शैक्षणिक योग्यता

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। पद के अनुसार अतिरिक्त अनुभव और योग्यता से संबंधित जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है

आवेदन शुल्क

दोस्तों, इसमें ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थी को निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा

• सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क : 850 रुपये

• एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क : 175 रुपये

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 225 अंकों के होंगे।

परीक्षा में निम्न विषय शामिल होंगे—

रीजनिंग

• अंग्रेजी भाषा

• क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड

• संबंधित विषय (Professional Knowledge)

इस परीक्षा में कुल अवधि 150 मिनट निर्धारित की गई है।

कितनी मिलेगी सैलरी

दोस्तों, बैंक ऑफ बड़ौदा में चयनित उम्मीदवार को आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा।

MMG/S-II पद के लिए मासिक वेतन : 64,820 रुपये

MMG/S-III पद के लिए मासिक वेतन : 85,920 रुपये

SMG/S-IV पद के लिए मासिक वेतन : 1,02,300 रुपये

और इसके अलावा चयनित उम्मीदवार को बैंक के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

कैसे करें आवेदन

• बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।


Career सेक्शन में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

• रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें।

• आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

• आवेदन शुल्क जमा करें।

फिर फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित अपने पास रखें।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तिथि : 16 जून 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 06 जुलाई 2026

निष्कर्ष

दोस्तों, बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए BOB Recruitment 2026 एक बेहतरीन अवसर है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि आवेदन करने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

टिप्पणियाँ