सरकारी नौकरी का शानदार मौका! पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में 167 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
दोस्तों, नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह वैकेंसी एक बड़ा शानदार मौका साबित हो सकती है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में सफाई सेवक (Peon/Sweeper) और माली (Gardener) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से 167 पदों को भरा जाएगा और इसमें इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए लास्ट डेट का इंतजार न करें, जल्द से जल्द आवेदन करें ताकि आखिर में कोई दिक्कत न आए।
दोस्तों, उम्मीदवारों के पास सरकारी संस्थान में नौकरी पाने का यह अच्छा मौका है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। इसमें फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें।
High Court Recruitment 2026 Vacancy Details
दोस्तों, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा जारी इस भर्ती सूचना के अनुसार कुल 167 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें अलग-अलग पदों का विवरण इस प्रकार है—
• सफाई सेवक (Sweeper) – 75 पद
• माली (Gardener) – 92 पद
दोस्तों, इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को हाई कोर्ट के विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
माली (Gardener) पद के लिए पात्रता
दोस्तों, माली के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बागवानी (Horticulture) का ज्ञान होना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों ने बागवानी में डिप्लोमा किया है और उनके पास कम से कम तीन वर्ष का कार्य अनुभव है, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।
सफाई सेवक (Sweeper) पद के लिए पात्रता
सफाई सेवक के पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें सफाई कार्य का कम से कम 3 वर्षों का अनुभव हो। इसके अलावा उम्मीदवारों को हिंदी और स्थानीय भाषा का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
दोस्तों, इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- अन्य राज्यों के सामान्य, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है।
- दोस्तों, पंजाब और हरियाणा राज्य के एससी, एसटी तथा दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है।
इस भर्ती में आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में अनुभव, योग्यता और अन्य आवश्यक मापदंडों को ध्यान में रखा जाएगा। विशेष जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।
आवेदन की अंतिम तिथि
इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन अवश्य पूरा कर लें।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
दोस्तों, यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
Step 1
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.highcourtchd.gov.in पर जाएं।
Step 2
होम पेज पर उपलब्ध भर्ती या रजिस्ट्रेशन लिंक क्लिक करें।
Step 3
अब मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करके अपना पंजीकरण पूरा करें।
Step 4
इसके बाद आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
Step 5
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Step 6
आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार सभी जरूरी जानकारी सही से देख लें, कोई गलती न हो।
Step 7
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण बातें
- कुल पद – 167
- सफाई सेवक – 75 पद
- माली – 92 पद
- न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
- अधिकतम आयु – 35 वर्ष
- आवेदन की अंतिम तिथि – 30 जून 2026
- आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट – www.highcourtchd.gov.in
निष्कर्ष
दोस्तों, जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में निकली यह भर्ती एक शानदार अवसर साबित हो सकती है। इसमें योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें