रेलवे में 11,127 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आवेदन शुरू

अगर आप लोगों का भी सपना भारतीय रेलवे में शानदार नौकरी पाने का है, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर बड़ी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 11,127 रिक्त पदों को भरा जाएगा। देशभर के लाखों युवा लंबे समय से रेलवे भर्ती का इंतजार कर रहे थे, अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है। रेलवे की यह बहुत शानदार वैकेंसी है।

अगर आप इसमें आवेदन करना चाहते हैं, तो इसमें आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया से होता है। आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 14 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार जो रेलवे में एक स्थायी करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।

रेलवे आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित हैं:

  • आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी : 13 मई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू : 15 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 14 जून 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 16 जून 2026
  • आवेदन सुधार (करेक्शन विंडो) : 17 जून से 26 जून 2026
  • परीक्षा तिथि : 42
  • एडमिट कार्ड : परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होगा

दोस्तों, अगर आप इसमें आवेदन करना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार न करें। जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

आवेदन शुल्क

आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है:

  • सामान्य / ओबीसी उम्मीदवार : ₹500
  • एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी / पूर्व सैनिक उम्मीदवार : ₹250

विशेष बात यह है कि सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल होने के बाद सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को ₹400 तथा अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹250 वापस कर दिए जाएंगे।

भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस और मोबाइल वॉलेट शामिल हैं।

आयु सीमा

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित आयु सीमा 01 जुलाई 2026 के अनुसार निम्नलिखित है:

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

कुल पदों की संख्या

दोस्तों, इस रेलवे भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 11,127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो रेलवे की हाल के वर्षों की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही हैं।

श्रेणीवार रिक्तियां

  • सामान्य (UR) : 4860 पद
  • ओबीसी (OBC) : 2598 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) : 1004 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) : 1746 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) : 919 पद

शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

वैकल्पिक रूप से उम्मीदवार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री रखने पर भी आवेदन के पात्र होंगे। विस्तृत ट्रेड और जोन-वाइज योग्यता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

चयन प्रक्रिया

दोस्तों, रेलवे आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा:

  • सीबीटी-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
  • सीबीटी-2 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
  • सीबीएटी (कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा

इसमें सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

दोस्तों, रेलवे एएलपी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती (Recruitment) सेक्शन में जाकर एएलपी भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

क्यों खास है यह भर्ती

दोस्तों, जो लोग रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह सबसे बढ़िया वैकेंसी है। रेलवे में नौकरी न केवल एक सम्मानजनक करियर प्रदान करती है, बल्कि आकर्षक वेतन, नौकरी की सुरक्षा, मेडिकल सुविधाएं, यात्रा सुविधाएं और भविष्य के लिए बेहतर अवसर भी मिलते हैं। असिस्टेंट लोको पायलट का पद रेलवे के संचालन में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

RRB ALP 2026 Apply Online

महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न: आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब शुरू हुए हैं?
उत्तर: आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो चुकी है।

प्रश्न: आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: 14 जून 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है।

प्रश्न: आयु सीमा क्या है?
उत्तर: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष (01 जुलाई 2026 के अनुसार)।

प्रश्न: शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर: 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में आईटीआई या इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री।

प्रश्न: कुल कितनी रिक्तियां हैं?
उत्तर: इस भर्ती में कुल 11,127 पद उपलब्ध हैं।

टिप्पणियाँ