रेलवे में बिना परीक्षा सीधी भर्ती! 10वीं पास के लिए 1644 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी

दोस्तों, अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए रेलवे लेकर आया है बिना एग्जाम सीधी भर्ती। यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने वर्ष 2026-27 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1644 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। सबसे खास बात यही है कि चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में 10वीं पास और आईटीआई कर चुके युवाओं के लिए रेलवे में करियर बनाने का एक शानदार अवसर सामने आया है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

दोस्तों, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा निकाली गई यह भर्ती रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयरिंग शॉप के लिए है। इसमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, COPA, मशीनिस्ट, मैकेनिक, स्टेनो हिंदी और स्टेनो इंग्लिश समेत कई ट्रेड शामिल किए गए हैं।

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आप इस भर्ती में आवेदन करने का सोच रहे हैं, तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही 10वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है।

आयु सीमा क्या है?

उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 5 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी दी जाएगी।

बिना परीक्षा कैसे होगा चयन?

दोस्तों, आपको तो पता है कि आज के समय में ज्यादातर सरकारी भर्तियों में परीक्षा देनी पड़ती है। लेकिन इस भर्ती की सबसे खास बात यही है कि इसमें किसी प्रकार की परीक्षा नहीं है। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से होगा।

सिलेबस क्या रहेगा?

दोस्तों, बहुत से उम्मीदवारों के मन में यह सवाल होता है कि इस भर्ती का सिलेबस क्या है। तो आपको बता दें कि SECR Trade Apprentice Recruitment 2026 में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

यानि इस भर्ती के लिए कोई सिलेबस निर्धारित नहीं किया गया है। उम्मीदवारों का चयन 10वीं की मार्कशीट और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। मेरिट तैयार करते समय 10वीं के अंक और आईटीआई के अंकों को 50-50% वेटेज दिया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।

इसलिए दोस्तों, इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होती है। उम्मीदवारों को सिर्फ यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके सभी दस्तावेज सही हों और आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी पूरी तरह सही भरी गई हो।

आवेदन की अंतिम तिथि

दोस्तों, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 4 जून 2026 रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को Apprenticeship India पोर्टल पर जाना होगा।

इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें। फिर Establishment Search में जाकर SECR Raipur सर्च करें। अपने ट्रेड का चयन करके Apply बटन पर क्लिक करें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। सभी जानकारी सही भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

निष्कर्ष

दोस्तों, अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह वैकेंसी एक शानदार मौका हो सकती है। बिना एग्जाम सीधी भर्ती में आप जल्द से जल्द आवेदन कर दें। इसमें बिना परीक्षा सीधा चयन किया जाएगा।

टिप्पणियाँ