UP Forest Guard भर्ती 2026: 12वीं पास के लिए 708 पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

अगर आपका भी सपना सरकारी नौकरी पाने का है, तो यह वैकेंसी आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकती है। UP Forest Guard Recruitment 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो चुका है, क्योंकि इस भर्ती के तहत कुल 708 पदों पर वन रक्षक (Forest Guard) की नियुक्ति की जाएगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें सिर्फ 12वीं पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

अगर आप इसमें आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होकर 20 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कम फीस और आसान योग्यता होने की वजह से यह भर्ती युवाओं के बीच काफी चर्चा में बनी रहती है।

जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जंगलों की सुरक्षा जैसे कामों में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह नौकरी एक बेहतरीन अवसर है। इसमें चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे।


क्या है UP Forest Guard Recruitment 2026?

UP Forest Guard Vacancy 2026 उत्तर प्रदेश वन विभाग की एक महत्वपूर्ण भर्ती है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों को Forest Guard पद पर नियुक्त किया जाता है। चयनित उम्मीदवारों की जिम्मेदारी जंगलों की सुरक्षा करना और वन्यजीवों की देखभाल करना होता है।

दोस्तों, आज के समय में कई युवा ऐसी नौकरी चाहते हैं जिसमें सम्मान के साथ अच्छा करियर भी मिले। ऐसे में Forest Guard की नौकरी युवाओं के लिए एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें सरकारी नौकरी के साथ प्रकृति के करीब काम करने का मौका भी मिलता है।


कुल कितने पदों पर भर्ती होगी?

आपको बताते चलें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 708 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

पद का नाम.                                         कुल पद

वन रक्षक (Forest Guard).                  708


आयु सीमा क्या रखी गई है?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी।

वर्ग.                    न्यूनतम आयु.                अधिकतम आयु

सामान्य वर्ग.               18 वर्ष.                         40 वर्ष

OBC / SC / ST.      18 वर्ष.                    नियमानुसार छूट


शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?

UP Forest Guard Bharti 2026 के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। चाहे आपने Science, Arts या Commerce किसी भी स्ट्रीम से पढ़ाई की हो, आप आवेदन कर सकते हैं।


जरूरी बातें

12वीं पास होना अनिवार्य

सभी स्ट्रीम के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं

किसी अतिरिक्त तकनीकी डिग्री की जरूरत नहीं है

इसमें सरल योग्यता होने से ज्यादा उम्मीदवारों को मौका मिलेगा


चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

दोस्तों, इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन अलग-अलग चरणों के आधार पर किया जाएगा। नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।


Physical Test (PET / PST)

उम्मीदवार की दौड़, लंबाई और शारीरिक फिटनेस की जांच होगी।

Document Verification

सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

Final Merit

सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी होगी।


आवेदन शुल्क कितना है?

दोस्तों, इस भर्ती में सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क केवल ₹25 रखा गया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवार भी इस भर्ती में आसानी से आवेदन कर सकें।


श्रेणी.                                        आवेदन शुल्क

General / OBC / EWS.                ₹25

SC / ST.                                        ₹25

PwD.                                              ₹25


 आवेदन कैसे होगा?

अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।

सबसे पहले आपको UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

Forest Guard Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें

नया Registration करें।

Login करके आवेदन फॉर्म भरें।

जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

Final Submit करते समय पूरा फॉर्म ध्यान से देख लें, कोई गलती न हो।

उसके बाद Submit Button दबा दें।

Final Submit के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।


आप लोग भी सोच रहे होंगे Forest Guard में क्या काम करना होता है?

एक वन रक्षक की नौकरी सिर्फ सरकारी नौकरी नहीं बल्कि जिम्मेदारी का काम भी होता है। इसमें जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा करनी होती है।



जिम्मेदारियां क्या-क्या हैं?

जंगलों की निगरानी करना

अवैध कटाई रोकना

वन्यजीवों की सुरक्षा करना

पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना


महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू: 30 जून 2026

अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026

अगर आप लोग भी एक अच्छी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, तो UP Forest Guard Recruitment 2026 आपके लिए एक शानदार मौका साबित हो सकता है। इसमें आप समय रहते आवेदन जरूर करें।

Comments