UP में 2759 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, PET पास उम्मीदवार तुरंत करें आवेदन

दोस्तों अगर आप भी Uttar Pradesh में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
UPSSSC ने Technical Assistant Group-C भर्ती का notification जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 2759 पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि जिन उम्मीदवारों ने UPSSSC PET 2025 दिया है, उन्हें इस भर्ती में आवेदन करने का मौका मिलेगा।

काफी समय से उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। कृषि और उससे जुड़े विषयों में पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।


कब तक आवेदन कर सकते हैं?

दोस्तों, इस भर्ती के लिए online आवेदन 22 मई से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 जून तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 11 जून ही रखी गई है।

अगर आप इसमें आवेदन करना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन कर दें। अगर form भरते समय कोई गलती हो जाए, तो उसे 18 जून तक सुधारा जा सकता है।

आवेदन करने के लिए official website: upsssc.gov.in


कितनी हैं सीटें?

इस भर्ती में अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं —

UR – 1107 पद

OBC – 745 पद

SC – 579 पद

ST – 55 पद

EWS – 273 पद


कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आपने कृषि विषय से graduation किया है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बागवानी, वानिकी, कृषि इंजीनियरिंग या होम साइंस में 4 साल की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी इसमें form भर सकते हैं।

लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का score card होना अनिवार्य है। बिना PET score के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे


कितनी लगेगी फीस?

दोस्तों, इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि आवेदन शुल्क सिर्फ ₹25 रखा गया है। सभी वर्गों के उम्मीदवारों को समान fees देनी होगी।


आयु सीमा क्या है?

इस भर्ती में आवेदन कर रहे उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी।


कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले PET 2025 score के आधार पर shortlist होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को document verification के लिए बुलाया जाएगा और फिर final merit list जारी की जाएगी।


निष्कर्ष

दोस्तों, अगर आप लोगों ने UPSSSC PET 2025 दिया था, तो यह आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार मौका है। इस भर्ती में अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर कर दें। यह सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर है।

टिप्पणियाँ