सरकारी नौकरी का शानदार मौका! UKSSSC AAO भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, यहां जानें पूरी डिटेल

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और Agriculture या Pharmacy फील्ड से जुड़े हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission (UKSSSC) ने UKSSSC AAO Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत Assistant Agriculture Officer (AAO), Fodder Assistant और अन्य पदों पर कुल 90 भर्तियां की जाएंगी।

जो उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह एक शानदार अवसर साबित हो सकता है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 21 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।


आवेदन करने की महत्वपूर्ण जानकारी

आवेदन शुरू होने की तारीख: 1 जून 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 21 जून 2026

फॉर्म करेक्शन की तारीख: 24 जून से 26 जून 2026

संभावित परीक्षा तिथि: 26 जुलाई 2026

आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट: sssc.uk.gov.in

किन पदों पर भर्ती होगी?
इस भर्ती के तहत अलग-अलग विभागों में पद निकाले गए हैं। सबसे ज्यादा पद Assistant Agriculture Officer Class-3 के लिए रखे गए हैं।

पद का नाम.                                                       कुल पद

Assistant Agriculture Officer Class-1.            07

Assistant Agriculture Officer Class-3.            82

Fodder Assistant Group-3.                               01

कुल पद.                                                                90


कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आपने Agriculture, Dairy Technology या Pharmacy से संबंधित पढ़ाई की है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।


आयु सीमा कितनी रखी गई है?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।


चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में Objective Type Questions पूछे जाएंगे।

परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें

परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी

परीक्षा का समय 2 घंटे रहेगा

गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे

General और OBC उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंक लाने होंगे

SC/ST उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 35% अंक जरूरी हैं


कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

पद का नाम.                                             वेतनमान
Assistant Agriculture 
   Officer Class-1.                    ₹44,900 से ₹1,42,400

Assistant Agriculture
     Officer Class-3.                     ₹25,500 से ₹81,100

Fodder Assistant Group-3.       ₹25,500 से ₹81,100


आवेदन करने से पहले ध्यान दें

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपने सभी जरूरी Documents तैयार रखें। आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


निष्कर्ष

जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह भर्ती एक शानदार मौका हो सकता है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन जरूर करें।

टिप्पणियाँ