SSC CGL 2026 की 12,256 पदों पर बंपर भर्ती जारी, तुरंत देखें पूरी डिटेल
SSC CGL Bharti 2026 का official notification जारी हो चुका है। इस भर्ती का लाखों युवाओं को बेसब्री से इंतजार था, तो उनके लिए यह खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग SSC CGL Bharti 2026 का notification जारी कर दिया है। इस बार करीब 12,256 पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर दोस्तों आपने भी graduation कर रखा है तो आप इस सरकारी नौकरी में form भर सकते हैं और शानदार सरकारी नौकरी पा सकते हैं।
SSC CGL देश की सबसे लोकप्रिय परीक्षा में से मानी जाती है। इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को आयकर विभाग, CBI, Custom, CGST, Audit और कई बड़े सरकारी विभागों में नौकरी पाने का मौका मिलता है। दोस्तों इसमें अच्छी salary, सरकारी सुविधाएं और सुरक्षित भविष्य की वजह से हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं।
इस बार Online आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार 22 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसलिए जो अभ्यर्थी इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे उन्हें बिना किसी देरी किए हुए आवेदन कर देना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार SSC की official website www.ssc.gov.in पर जाकर अपना form भर सकते हैं।
SSC CGL 2026 क्या है?
SSC CGL यानी Combined Graduate Level परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा उन युवाओं के लिए होती है जिन्होंने graduation पूरी कर ली है और वह केंद्र सरकार में अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं।
दोस्तों इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों की भर्ती केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में की जाती है। इसमें नौकरी मिलने के बाद अच्छी वेतन, promotion और career में आगे बढ़ने के लिए कई अवसर मिलते हैं।
भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
जानकारी. विवरण
परीक्षा का नाम. SSC CGL 2026
कुल पद. 12,256
आवेदन मोड. Online
योग्यता. Graduation Pass
आयु सीमा. 18 से 32 वर्ष
चयन प्रक्रिया. Tier-1 और Tier-2 परीक्षा
नौकरी का प्रकार. केंद्र सरकार की नौकरी
महत्वपूर्ण तारीखें
अगर आप इस भर्ती में आवेदन करने की सोच रहे हैं तो यह जरूरी तारीखें याद रखें।
आवेदन शुरू: 21 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जून 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 23 जून 2026
फॉर्म करेक्शन: 29 जून से 1 जुलाई 2026
Tier-1 परीक्षा: अगस्त–सितंबर 2026
Tier-2 परीक्षा: दिसंबर 2026
कौन कर सकता है इसमें आवेदन?
आपको बताते चलें इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation Pass होना जरूरी है। कुछ खास पदों के लिए गणित या सांख्यिकी विषय भी मांगा जा सकता है।
इसमें आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है लेकिन सामान्य तौर पर उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
SSC CGL में चयन कई चरणों में किया जाता है। सबसे पहले online परीक्षा होती है। इसके बाद मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन किए जाते हैं। कुछ पदों के लिए Skill Test भी लिया जाता है।
चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
Tier-1 परीक्षा
Tier-2 परीक्षा
दस्तावेज सत्यापन
Skill Test (कुछ पदों के लिए)
इस बार क्या बदला है?
SSC CGL 2026 में इस बार कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। अब Tier-1 सिर्फ qualifying होगा यानी उसके अंक final merit में नहीं जुड़ेंगे। अंतिम चयन Tier-2 के अंकों के आधार पर किया जाएगा।
इसके अलावा अब परीक्षा में sectional timing भी लागू कर दी गई है यानी हर section के लिए अलग समय मिलेगा और उम्मीदवार किसी दूसरे section का समय इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। इससे time management पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है।
आवेदन शुल्क कितना है?
श्रेणी. शुल्क
General / OBC. ₹100
SC / ST. निःशुल्क
महिला उम्मीदवार. निःशुल्क
PwBD. निःशुल्क
Salary कितनी मिलेगी?
SSC CGL के तहत मिलने वाली नौकरियों में अच्छी salary दी जाती है। इसमें अलग-अलग पदों के अनुसार शुरुआती वेतन लगभग ₹25,500 से ₹44,900 प्रतिमाह तक हो सकता है। इसके अलावा DA, HRA और कई सरकारी भत्ते भी मिलते हैं।
निष्कर्ष
दोस्तों अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation किया है तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। सबसे बढ़िया चीज यह है कि इसमें बेहतरीन salary के साथ आपको कई तरह की सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसलिए मेरी मानें तो आप जल्द से जल्द इसमें apply कर दें।
Comments
Post a Comment