MPESB भर्ती 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए 1200 पदों पर बंपर सरकारी नौकरी, बिना देर करें आवेदन
अगर आप भी बेसब्री से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, तो मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) में हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्तियां की जाएंगी।
इसमें ऐसे उम्मीदवार जो 10वीं पास हैं और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार मौका है।
आपको बताते चलें कि इसमें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
आखिर कौन कर सकता है आवेदन?
दोस्तों, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।
कुछ पदों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित सर्टिफिकेट या डिप्लोमा भी मांगा जा सकता है।
आयु. सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वैकेंसी डिटेल
कैटेगरी. पदों की संख्या
अनारक्षित (UR). 324
ईडब्ल्यूएस. 120
अनुसूचित जाति. 192
अनुसूचित जनजाति. 240
ओबीसी. 324
कुल पद. 1200
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है कि ऑनलाइन आवेदन कैसे करें:
सबसे पहले आपको MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
होम पेज पर “Hospital Assistant Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
नया रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और प्रमाण पत्र अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
दोस्तों, इसमें उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सामान्य प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
निष्कर्ष
दोस्तों, अगर आपने 10वीं या 12वीं पास कर रखी है तो सरकारी अस्पताल में नौकरी पाने का यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।
सरकारी नौकरी पाने के लिए मेरी मानें तो अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करना सबसे बेहतर रहेगा।
Comments
Post a Comment