Kasturba Gandhi Girls School Bharti 2026: बिना परीक्षा शिक्षिका, सहायक और चौकीदार भर्ती, ₹25,410 तक सैलरी
दोस्तों अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रही हैं, तो आपके लिए शिक्षा विभाग में शानदार भर्ती का मौका आ चुका है। Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya, Prayagraj की तरफ से शिक्षिका, लेखाकार, रसोइया, चपरासी और चौकीदार समेत कई पदों पर भर्ती का Notification जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से लगभग 45 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।
जो भी महिलाएं स्कूल वातावरण में सुरक्षित और सम्मानजनक नौकरी करना चाहती हैं, उनके लिए यह भर्ती बेहतरीन अवसर है। आपको बताते चलें कि इसमें आवेदन प्रक्रिया Offline रखी गई है और उम्मीदवार 19 मई 2026 शाम 5:00 बजे तक आवेदन जमा कर सकती हैं।
Kasturba Gandhi Girls School Recruitment 2026 – संक्षिप्त जानकारी
जानकारी. विवरण
भर्ती संस्था. Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya, Prayagraj
भर्ती का नाम. Kasturba Gandhi Girls School Recruitment 2026
कुल पद. 42 पद
आवेदन प्रक्रिया. Offline
आवेदन शुरू. आवेदन शुरू हो चुके हैं
अंतिम तिथि. 19 मई 2026
आवेदन कौन कर सकता है. केवल महिला उम्मीदवार
नौकरी का स्थान. प्रयागराज
महिलाओं के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर
अगर आप भी सरकारी स्कूल में नौकरी करने का सपना देख रही हैं, तो यह आपके लिए सबसे शानदार मौका हो सकता है। यह भर्ती खासतौर पर उन महिलाओं और युवतियों के लिए निकाली गई है जो सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण में नौकरी करना चाहती हैं।
इस भर्ती में पढ़ी-लिखी महिलाओं के लिए शिक्षिका जैसे पद शामिल किए गए हैं, वहीं 8वीं पास महिलाओं के लिए रसोइया, चपरासी और चौकीदार जैसे पद भी रखे गए हैं।
अगर आप लंबे समय से किसी अच्छी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रही थीं, तो यह भर्ती आपके लिए काफी उपयोगी और बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है।
जानिए महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम. तारीख
Notification जारी. जारी हो चुका है
आवेदन शुरू. आवेदन प्रक्रिया शुरू
आवेदन की अंतिम तिथि. 19 मई 2026 शाम 5 बजे तक
आइए जानते हैं पदों की संख्या
पद. रिक्तियां
पूर्णकालिक शिक्षिका. 11
अंशकालिक शिक्षिका. 11
लेखाकार. 3
मुख्य रसोइया. 1
सहायक रसोइया. 12
चपरासी. 2
चौकीदार. 2
कुल पद. 42
आइए जानते हैं आयु सीमा
दोस्तों इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2026 के अनुसार तय की जाएगी।
. न्यूनतम आयु – 25 वर्ष
. अधिकतम आयु – 45 वर्ष रखी गई है।
आइए जानते हैं पदों के अनुसार Salary
पद का नाम. मासिक वेतन
पूर्णकालिक शिक्षिका. ₹25,410
अंशकालिक शिक्षिका. ₹12,790
लेखाकार. ₹14,357
मुख्य रसोइया. ₹9,006
सहायक रसोइया. ₹6,755
चपरासी. ₹7,505
चौकीदार. ₹7,505
शैक्षणिक योग्यता
शिक्षिका पद के लिए योग्यता जानिए
. आपने किसी भी संबंधित विषय में Graduation किया होना चाहिए।
. और साथ में TET पास होना चाहिए।
लेखाकार पद के लिए
. B.Com पास होना जरूरी है।
. MS Office का ज्ञान होना जरूरी है।
रसोइया, चपरासी और चौकीदार पदों के लिए योग्यता
. महिला उम्मीदवार को कम से कम 8वीं पास होना जरूरी है।
. और उम्मीदवार शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है।
आइए जानते हैं चयन प्रक्रिया कैसे होगी
दोस्तों इस भर्ती में उम्मीदवार का चयन Offline आवेदन के आधार पर किया जाएगा। आपको बताते चलें कि जरूरत पड़ने पर Merit या Interview भी लिया जा सकता है। अंतिम चयन विद्यालय और विभाग द्वारा तय नियमों के अनुसार किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें जानें
अगर आप लोग इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो आसान Steps को Follow करके Form भर सकते हैं।
Step 1
सबसे पहले भर्ती का Official Notification डाउनलोड करें।
Step 2
Notification में दिए गए आवेदन Form को Print करें।
Step 3
फिर Form को ध्यानपूर्वक भरें और सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
Step 4
और मांगे गए दस्तावेज की Self Attested कॉपी Form के साथ जरूर लगाएं।
Step 5
अब सभी दस्तावेजों को सफेद लिफाफे में रखें।
Step 6
और फिर लिफाफे पर ₹45 का डाक टिकट लगाएं और लिफाफे के ऊपर साफ अक्षरों में पद का नाम और श्रेणी लिखें।
Step 7
इसके बाद आपको आवेदन Form को Speed Post या Registered डाक के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजना है।
पता:
जिला परियोजना कार्यालय,
समग्र शिक्षा मम्फोड़गंज, प्रयागराज – 211002
निष्कर्ष
Kasturba Gandhi Vidyalaya Bharti 2026 महिलाओं के लिए सबसे अच्छा रोजगार अवसर है। इसमें अलग-अलग योग्यता वाली महिलाओं के लिए कई पद शामिल हैं। यदि आप लोग इस पद के लिए इच्छुक हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करें।
Comments
Post a Comment