Instagram का पासवर्ड कैसे पता करें? 2026 का सबसे आसान तरीका

Instagram का Password कैसे पता करें आसानी से 2026 में

दोस्तों, आजकल की डिजिटल दुनिया में हम लोगों के पास इतने सारे अकाउंट होते हैं कि पासवर्ड भूल जाना एक स्वाभाविक बात है। अगर आप भी अपने इंस्टाग्राम (Instagram) का पासवर्ड भूल गए हैं, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। या फिर आप अपने मोबाइल में अपना अकाउंट लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं और पासवर्ड जानना चाहते हैं, तो आप ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर की मदद से भी उसे रीसेट कर सकते हैं। आइए दोस्तों, हम आपको बताते हैं कि कैसे आप आसानी से इंस्टाग्राम का पासवर्ड पता कर सकते हैं।



इंस्टाग्राम पासवर्ड कैसे पता करें आसानी से (without password reset)

दोस्तों, अगर आप भी बिना पासवर्ड रीसेट किए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉगिन करना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आपने अपना पासवर्ड Google में सेव किया हो। वैसे तो पासवर्ड जानने के कई तरीके हैं।



स्टेप-1:
दोस्तों, आपको अपने Android फोन में Google खोलना है। इसके बाद ऊपर दिए गए सर्च बार में टाइप करें।


स्टेप-2:
दोस्तों, इसके बाद आपको Manage your Google Account वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करना है। फिर आपको Security टैब पर जाना है। अब अपना पासवर्ड देखने के लिए Password Manager पर जाएं।


दोस्तों, अगर आपने अपना Instagram पासवर्ड Google में सेव किया होगा, तो नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Instagram का आइकन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें। इसके बाद पासवर्ड सत्यापित करने के लिए आपसे फिंगरप्रिंट या मोबाइल PIN मांगा जाएगा।


अब पासवर्ड देखने के लिए यूज़रनेम के नीचे दिए गए आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपने Instagram अकाउंट का पासवर्ड दिखाई दे जाएगा।





इंस्टाग्राम पासवर्ड कैसे पता करें बहुत ही आसानी से (with password reset)

दोस्तों, अगर आप लोग भी अपने Instagram का पासवर्ड भूल गए हैं, तो उसे आसानी से रीसेट भी कर सकते हैं। पासवर्ड रीसेट करने के लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।


Email ID से अपना पासवर्ड कैसे रीसेट करें, आइए बताते हैं

दोस्तों, अगर आपको वह ईमेल याद है जिसकी मदद से आपने Instagram अकाउंट बनाया था, तो आप बहुत ही आसानी से अपना पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।

स्टेप-1:

दोस्तों, सबसे पहले आप अपने Android फोन में Instagram ऐप खोलें। इसके बाद आपको Get help logging in पर क्लिक करना है।

अब अगली स्क्रीन पर आपको Username वाला टैब दिखाई देगा। उसमें आपको अपना Username या Email ID दर्ज करनी होगी। इसके बाद Next पर क्लिक करें और फिर Send an email वाले ऑप्शन को चुनें।


दोस्तों, अगर आपके द्वारा दी गई सारी जानकारी सही होगी, तो Instagram की तरफ से आपको एक ईमेल प्राप्त होगा। उसमें दिए गए Reset Link पर क्लिक करें। इसके बाद आप बिना पुराने पासवर्ड के अपना नया पासवर्ड बना पाएंगे।


दोस्तों, अगर आप अपने फोन नंबर की मदद से पासवर्ड रीसेट करना चाहते हैं, तो नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।




फोन नंबर से अपना Instagram पासवर्ड कैसे रीसेट करें आसानी से


दोस्तों, अगर आपको यह नहीं पता है कि आपने किस ईमेल से अपना Instagram अकाउंट बनाया था, तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यदि आपने अपने Instagram अकाउंट में मोबाइल नंबर ऐड किया है, तो पासवर्ड रीसेट करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।


दोस्तों, आपको अपने Android फोन में Instagram ऐप खोलना है। फिर आपको Forgot Password या Get Help Logging In पर क्लिक करना है।


इसके बाद अपने Instagram अकाउंट से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर दर्ज करें और Next पर क्लिक करें। दोस्तों, आपके मोबाइल नंबर पर एक टेक्स्ट मैसेज आएगा, जिसमें आपको एक कोड दिया होगा। उस कोड को Instagram में डालते ही आपका अकाउंट लॉगिन हो जाएगा।



लेकिन दोस्तों, इसमें आपको सीधे पासवर्ड रीसेट करने की अनुमति नहीं मिलती है। हालांकि, जब आप एक बार अपने अकाउंट में लॉगिन कर लेंगे, तब आप ईमेल एड्रेस की मदद से अपना नया पासवर्ड बना पाएंगे।


दोस्तों, अगर आप अपने लैपटॉप में Instagram का पासवर्ड पता लगाना चाहते हैं, तो नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।


दोस्तों, आप अपने Instagram का पासवर्ड (Instagram Password) ब्राउज़र के माध्यम से लैपटॉप पर पता लगा सकते हैं। दोस्तों, अगर आप चाहें तो Google Chrome के माध्यम से भी अपना पासवर्ड देख सकते हैं।


लेकिन दोस्तों, ध्यान रखने वाली बात यह है कि आप अपना Instagram पासवर्ड तभी देख सकते हैं, जब आपने अपने लैपटॉप में Instagram अकाउंट लॉगिन किया हो और उसके क्रेडेंशियल्स सेव किए हों। तभी आप अपने पासवर्ड का पता लगा पाएंगे।


स्टेप-1:
दोस्तों, इसके लिए सबसे पहले आपको अपने Laptop या PC में Chrome Browser खोलना है। इसके बाद एड्रेस बार के आगे दिए गए तीन वर्टिकल डॉट्स वाले आइकन पर क्लिक करें।


अब यहां से Settings वाले ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद Autofill and Passwords वाले बटन पर क्लिक करें और फिर Google Password Manager पर जाएं।


इसके बाद नीचे स्क्रॉल करते हुए instagram.com वाले आइकन पर क्लिक करें। फिर आपको अपने यूज़रनेम पर क्लिक करना है।


अब यहां आपको अपने PC या Laptop का पासवर्ड दर्ज करना होगा। आप चाहें तो फिंगरप्रिंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


इसके बाद Instagram Password पता लगाने के लिए आई (👁️) वाले आइकन पर क्लिक करें।


दोस्तों, अब आप अपने Instagram का पासवर्ड देख पाएंगे। इस तरीके से आप बिना पासवर्ड रीसेट किए भी अपने Instagram अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं।



Comments