उत्तर प्रदेश के युवाओं को मिलेगा 5 लाख तक ब्याज फ्री लोन, जानें MYUVA योजना पूरी डिटेल

दोस्तों युवाओं को मिलेगा अपना खुद का कारोबार शुरू करने का सुनहरा मौका

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार के साथ-साथ खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath द्वारा MYUVA योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य नए युवाओं को अपना व्यापार शुरू करने में मदद करना और उन्हें आत्मनिर्भर तथा आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।


आखिर क्या है MYUVA योजना?


दोस्तों यह योजना खासतौर पर उन युवाओं के लिए लाई गई है जो अपना छोटा व्यवसाय या स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। सरकार ऐसे युवाओं को बिना ब्याज के सहायता उपलब्ध कराएगी ताकि वे अपना रोजगार शुरू कर सकें

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए वर्ष 2024-2025 के बजट में 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।


योजना की मुख्य बातें


• हर साल 1 लाख युवाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।

• युवाओं को ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा।

• अगले 10 वर्षों में 10 लाख से अधिक उद्यमियों को लाभ      पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

• योजना का संचालन MSME विभाग द्वारा किया जाएगा।

• प्रशिक्षण प्राप्त युवा, डिप्लोमा धारक और डिग्री होल्डर भी आवेदन कर सकेंगे।

इन युवाओं को मिलेगा फायदा

दोस्तों इस योजना का लाभ उन युवाओं को मिलेगा जिन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत प्रशिक्षण लिया है, जैसे—

• विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

• एक जिला एक उत्पाद (ODOP) प्रशिक्षण

• टूलकिट योजना

• अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजनाएं

• कौशल उन्नयन कार्यक्रम

इसके अलावा दोस्तों किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा, सर्टिफिकेट या डिग्री प्राप्त युवा भी इस योजना के पात्र होंगे।


योजना का उद्देश्य

सरकार का उद्देश्य केवल नौकरी देना नहीं बल्कि युवाओं को Job Seeker से Job Provider बनाना है। इस योजना के जरिए युवाओं में उद्यमिता की भावना विकसित की जाएगी और उन्हें नए कौशल सीखने का अवसर मिलेगा।

• MYUVA योजना के फायदे

• बिना ब्याज ₹5 लाख तक का लोन

•स्वरोजगार शुरू करने का मौका

• युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

• सफल भुगतान के बाद ₹7.5 लाख तक का दूसरा लोन

• नए कौशल और व्यावसायिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर

पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ाव


Narendra Modi ji द्वारा शुरू की गई पीएम विश्वकर्मा योजना भी पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। MYUVA योजना ऐसे प्रशिक्षित युवाओं को आगे बढ़ने में मदद करेगी ताकि वे अपना कारोबार शुरू कर सकें।

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA) योजना उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकती है। यह योजना न केवल बेरोजगारी कम करने में मदद करेगी बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी।

Comments