आईआरसीटीसी में बिना परीक्षा भर्ती, ₹30,000 सैलरी के साथ 92 पदों पर सीधी नौकरी
आईआरसीटीसी भर्ती 2026: हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 92 पदों पर भर्ती, ₹30,000 सैलरी, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन
दोस्तों अगर आप भी बेहतरीन नौकरी की तलाश कर रहे हैं और होटल मैनेजमेंट या हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका निकलकर आया है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी IRCTC ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 92 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
आईआरसीटीसी द्वारा निकाली गई यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। शुरुआत में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 2 साल के लिए की जाएगी, जिसे बाद में उम्मीदवार के प्रदर्शन और विभाग की आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹30,000 तक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता
अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास होटल मैनेजमेंट या हॉस्पिटैलिटी से संबंधित मान्यता प्राप्त डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होटल मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन, कैटरिंग साइंस, टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट या क्यूलिनरी आर्ट्स में डिग्री प्राप्त की हो।
आयु सीमा
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
• उम्मीदवारों का चयन निम्न आधार पर किया जाएगा:
• वॉक-इन इंटरव्यू
• डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
• मेडिकल टेस्ट
• मेरिट लिस्ट
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹30,000 तक वेतन दिया जाएगा। कंपनी की तरफ से अन्य सुविधाएं और भत्ते भी दिए जाएंगे।
कब और कहां होगा इंटरव्यू
आईआरसीटीसी द्वारा वॉक-इन इंटरव्यू अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे।
• दिल्ली – 3 से 5 जून
• श्रीनगर – 11 से 12 जून
• चंडीगढ़ – 15 से 16 जून
• जयपुर – 18 से 19 जून
• लखनऊ – 23 से 24 जून
इंटरव्यू सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज
इस इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने साथ यह दस्तावेज जरूर लेकर जाएं:
• आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी
• सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
• आधार कार्ड
• पासपोर्ट साइज फोटो
• मूल दस्तावेज और फोटोकॉपी
आवेदन कैसे करें
सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें और सभी जरूरी जानकारी भर लें। इंटरव्यू वाले दिन भरा हुआ आवेदन फॉर्म और सभी दस्तावेज लेकर निर्धारित केंद्र पर पहुंचें।
निष्कर्ष
दोस्तों मेरे मानना है कि आज के बेरोजगारी के समय में इस तरह की भर्तियों में फॉर्म जरूर भर देना चाहिए। यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें