रेलवे भर्ती 2026: 10वीं पास के लिए 1079 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, जल्द करें आवेदन

दोस्तों अगर आपने भी 10वीं पास कर रखी है और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) नागपुर डिवीजन में रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए शानदार मौका है। Railway Apprentice Recruitment 2026 के तहत विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में कुल 1079 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया शुरू
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन 19 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना (NAPS) की आधिकारिक वेबसाइट
 apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से  आवेदन पूरा करें।


इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके बाद संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है। इंजीनियरिंग 
डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।


आयु सीमा


इस भर्ती में आवेदन कर रहे उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। OBC वर्ग को 3 साल, SC/ST वर्ग को 5 साल तथा PwBD और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।


बिना परीक्षा होगा चयन


दोस्तों रेलवे की इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।


ट्रेनिंग और स्टाइपेंड


इसमें चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान केंद्रीय अप्रेंटिसशिप परिषद के नियमों के अनुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को नागपुर डिवीजन या मोतीबाग वर्कशॉप में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।


निष्कर्ष


अगर आपने भी 10वीं पास कर रखी है और एक शानदार सरकारी नौकरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो यह वैकेंसी आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। इस भर्ती में जल्द से जल्द आवेदन कर दीजिए।

Comments