रेलवे में निकली 1644 पदों पर बंपर भर्ती 😱 10वीं पास तुरंत करें आवेदन, परीक्षा नहीं होगी
SECR Apprentice Recruitment 2026
दोस्तों आप सभी के लिए बड़ी खुशखबरी है।
SECR Apprentice Recruitment 2026 के तहत रेलवे में शानदार भर्ती निकली है। इस भर्ती में Apprentice के कुल 1644 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
दोस्तों आपको इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए 10वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक होने चाहिए और आपके पास संबंधित ट्रेड में ITI होना जरूरी है। अगर आपने ITI कर रखी है तो यह नौकरी आपके लिए बेहतरीन मौका है। आवेदन करने की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
आइए जानते हैं शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
दोस्तों इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं/मैट्रिक में कम से कम 50% अंक होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में ITI पास होना जरूरी है। दोस्तों ध्यान रखें कि 50% से कम अंक वाले उम्मीदवार इस फॉर्म को नहीं भर सकते।
दोस्तों इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 5 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आइए पदों का विवरण जानते हैं
आपको बता दें कि इस भर्ती में Electrician, Welder, COPA, Mechanic, Fitter, Stenographer सहित कई ट्रेड शामिल हैं।
दोस्तों आपको बता दें कि Fitter और Electrician ट्रेड में सबसे ज्यादा पद निकाले गए हैं।
अनारक्षित, OBC, SC, ST, EWS, PWD और Ex-Serviceman श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क कितना पड़ेगा
दोस्तों आपको बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
दोस्तों इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
दोस्तों इसमें मेरिट सूची 10वीं और ITI के अंकों के औसत में 50-50 प्रतिशत वेटेज के आधार पर तैयार की जाएगी।
आपको बता दें कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
SECR Apprentice Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में कुल 1644 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 5 मई 2026 से 4 जून 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दोस्तों यह भर्ती रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयरिंग शॉप रायपुर के लिए की जा रही है। इसमें कुल पदों की बात करें तो 1363 पद रायपुर डिवीजन और 281 पद वैगन रिपेयरिंग शॉप में निकाले गए हैं।
दोस्तों इसमें आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से National Apprentice Training Portal (NATP)� पर ही स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन कैसे करें, आइए जानते हैं
उम्मीदवार को Apprenticeship India Portal� पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे, जैसे —
10वीं की मार्कशीट
ITI सर्टिफिकेट
पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर
जाति / EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
दोस्तों आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेजों को एक बार ध्यान से जरूर जांच लें। गलत जानकारी या दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
Comments
Post a Comment