1265 क्लर्क पदों पर निकली सीधी भर्ती! ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

अगर आपने Graduation कर रखी है और आप लंबे समय से एक सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। Haryana में Clerk पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। Punjab एवं Haryana High Court के अधीन आने वाली अदालतों में Clerk Bharti 2026 का Notification जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए 1265 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका माना जा रहा है। जिन लोगों ने Graduation कर रखी है, वे इसमें आवेदन कर सकते हैं।

Online आवेदन कैसे करें

Online आवेदन प्रक्रिया 26 मई 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी SSSC Recruitment Portal Website के माध्यम से अपना Form भर सकते हैं।


कितने पदों पर होगी भर्ती

दोस्तों, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1265 Clerk पद भरे जाएंगे। इनमें वर्तमान रिक्त पदों के साथ आने वाले समय की संभावित रिक्तियां भी शामिल हैं। अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण का भी प्रावधान रखा गया है। General वर्ग के अलावा SC, BC, EWS, Ex-Serviceman और Divyang उम्मीदवारों को भी इसका लाभ मिलेगा


इसमें कौन-कौन आवेदन कर सकता है

दोस्तों, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation होना जरूरी है। साथ ही Computer की Basic जानकारी होनी चाहिए। उम्मीदवार को Word और Spreadsheet जैसी चीजों की समझ होनी चाहिए। इसके अलावा 10वीं या उससे ऊपर की पढ़ाई में Hindi या Sanskrit विषय पढ़ा होना अनिवार्य है।


आयु सीमा कितनी रखी गई है

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी दी जाएगी। SC, BC और कुछ महिला वर्गों को 5 साल तक की छूट मिलेगी, जबकि Divyang उम्मीदवारों को अतिरिक्त राहत दी जाएगी।


आवेदन फीस कितनी है

दोस्तों, इसमें सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 1200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए फीस 875 रुपये रखी गई है। वहीं Haryana के SC, BC, EWS और ESM वर्गों के उम्मीदवारों को 710 रुपये शुल्क देना होगा। Divyang उम्मीदवारों से किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी।


चयन प्रक्रिया कैसे होगी

इसमें उम्मीदवार का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले Computer आधारित परीक्षा यानी CBT होगी। इसके बाद Computer दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी और आखिर में दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे।

लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा अंग्रेजी लेखन, निबंध, पत्र और Translation से जुड़े प्रश्न भी आ सकते हैं। गलत जवाब देने पर Negative Marking भी लागू रहेगी।

Computer Test भी जरूरी
इसमें जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास करेंगे, उन्हें Computer Test देना होगा। इसमें Spreadsheet Test और अंग्रेजी Typing Test शामिल रहेगा। Typing Test में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की Speed जरूरी होगी। हालांकि यह Test केवल Qualifying होगा और उसके अंक Merit में नहीं जोड़े जाएंगे।


आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान

दोस्तों, जब आप आवेदन कर रहे हों तो आवेदन केवल Online माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। Form भरते समय उम्मीदवारों को अपनी Photo, Signature, Mobile Number, Email ID और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने होंगे। आवेदन प्रक्रिया के दौरान Live Photo भी Capture की जाएगी।


परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर भारत के अलग-अलग शहरों में किया जा सकता है। Admit Card Online जारी होगा। परीक्षा केंद्र पर Mobile Phone या किसी भी Electronic Device को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।


निष्कर्ष

दोस्तों, अगर आप लोग भी एक सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें Salary बढ़िया हो, तो यह Vacancy आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकती है। इसमें आप Last Date से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें, जिससे आखिर में Server की कोई दिक्कत न आए।

टिप्पणियाँ