बेटी के जन्म पर सरकार दे रही ₹1 लाख, जानिए लाड़ली लक्ष्मी योजना 2026 की पूरी जानकारी

दोस्तों, भारत में आज भी कई जगहों पर बेटियों को लेकर लोगों की सोच पूरी तरह सकारात्मक नहीं है। इसी सोच को बदलने और बेटियों का भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने सभी बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की थी। आपको बता दें कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को बेहतर बनाना है, ताकि परिवार बेटियों को बोझ न समझे। आइए नीचे जानते हैं इस योजना की पूरी जानकारी।

आपको बता दें कि यह योजना साल 2007 में शुरू की गई थी और अब कई राज्यों में इसका लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के तहत सरकार बेटियों की पढ़ाई से लेकर उनकी शादी तक आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस आर्थिक सहायता से परिवारों को काफी मदद मिलती है और बेटियों का भविष्य सुरक्षित बनाने में भी सहायता मिलती है।

आइए जानते हैं पूरी जानकारी

✅ आखिर लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या है
✅ योजना की खास बातें
✅ क्या-क्या लाभ मिलने वाले हैं
✅ पात्रता
✅ जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से चाहिए
✅ ऑनलाइन आवेदन कैसे करें


लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या है?

दोस्तों, लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत 2 मई 2007 को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई थी। उस समय के मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan ने इस योजना को चालू किया था।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों के जन्म को बढ़ावा देना और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करना है। सरकार चाहती है कि लोग बेटियों को बोझ नहीं बल्कि परिवार की ताकत समझें।

आपको बता दें कि आज यह योजना मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, गोवा और छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्यों में भी चर्चा में है और लाखों बेटियां इसका लाभ प्राप्त कर रही हैं।


योजना की मुख्य विशेषताएं

✅ इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

✅ योजना में रजिस्टर्ड बेटियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

✅ परिवार को बेटी की शादी के लिए ₹1 लाख तक की सहायता दी जाती है।

✅ जो लड़कियां बीच में अपनी पढ़ाई छोड़ देती हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलता।

✅ यदि किसी लड़की की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है, तो उसे योजना का फायदा नहीं दिया जाता।



लाड़ली लक्ष्मी योजना के फायदे जानें

दोस्तों, सरकार इस योजना के तहत बच्ची के नाम पर हर साल ₹6000 का निवेश करती है। यह निवेश लगातार 5 साल तक किया जाता है, जिससे कुल राशि ₹30,000 तक पहुंच जाती है। इसके अलावा बेटियों की पढ़ाई के लिए अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता भी दी जाती है।

कक्षा.                मिलने वाली राशि

6वीं.                 ₹2,000

9वीं.                 ₹4,000

11वीं.               ₹6,000

12वीं.               ₹6,000


इसके अलावा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के दौरान हर महीने अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।

अगर लड़की की शादी 18 साल से पहले नहीं होती है, तो 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर सरकार की तरफ से ₹1 लाख की राशि दी जाती है।


आइए जानते हैं कौन-कौन उठा सकता है योजना का लाभ

लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

✅ बच्ची के माता-पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए।

✅ परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए।

✅ दूसरी बेटी के लिए परिवार नियोजन अपनाना जरूरी है।

✅ लड़की की शादी 18 वर्ष से पहले नहीं होनी चाहिए।

✅ अगर बच्ची बीच में पढ़ाई छोड़ देती है, तो योजना का लाभ बंद हो सकता है।

✅ एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों को योजना का लाभ मिलता है।

✅ जुड़वां बच्चियों की स्थिति में तीसरी बेटी को भी योजना का लाभ मिल सकता है।

✅ अनाथ बच्ची को गोद लेने पर भी इस योजना का लाभ दिया जाता है।


आइए जानते हैं जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय नीचे दिए गए जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

✅ बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र

✅ आधार कार्ड या राशन कार्ड

✅ निवास प्रमाण पत्र

✅ बैंक पासबुक की कॉपी

✅ लाभार्थी का फोटो

✅ गोद लेने की स्थिति में प्रमाण पत्र



आइए जानते हैं ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

लाड़ली लक्ष्मी योजना का ऑनलाइन आवेदन करना काफी आसान है। आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Step 1

सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट⁠� पर जाएं।

Step 2 

वहां “Application Letter” विकल्प पर क्लिक करें।

Step 3

इसके बाद “General Public” विकल्प चुनें।

Step 4

आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।

Step 5

सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।

Step 6

अंत में Submit बटन पर क्लिक करें।

आवेदन आंगनवाड़ी केंद्र, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे के माध्यम से भी किया जा सकता है। दस्तावेजों का सत्यापन परियोजना कार्यालय द्वारा किया जाता है।


निष्कर्ष


भाइयों और बहनों, लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने वाली एक शानदार सरकारी योजना है। इस योजना से बेटियों की पढ़ाई में मदद मिलती है और परिवार की आर्थिक चिंता भी काफी कम हो जाती है। धीरे-धीरे समाज में बेटियों को लेकर लोगों की सोच बदल रही है और इस बदलाव में यह योजना अहम भूमिका निभा रही है।

अगर आपके घर में भी बेटी है, तो आप इस योजना का फॉर्म जरूर भरें ताकि आने वाले समय में आपकी बेटी को इसका पूरा लाभ मिल सके।

Comments